केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने हाईवे की दुर्घटनाओं पर संज्ञान लिया…

स्टेड डेस्क/मंडला/बिछिया- केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अल्प प्रवास मंडला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अंजनिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं क्षेत्र के विषय में विस्तृत चर्चा की।

       गत दिनों अंजनिया बायपास पर हुई दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंडल के पदाधिकारियों से परिचय करते हुए संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आव्हान किया। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि हर समय मैं आपके साथ हूं। इस दौरान सभी ने अंजनिया बायपास पर हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी।  जिस पर उन्होंने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर चर्चा करने की बात कही। साथ ही अंजनिया मिनी स्टेडियम, कालेज भवन एवं रेस्ट हाउस संबंधित मुद्दों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से चर्चा की एवं अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा मंडल अंजनिया के मंडल अध्यक्ष नीरज पटैल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

चाणक्य केसरी TV. बिछिया से सहयोगी वीरेन्द्र पटेल की रिपोर्ट